Durga Puja 2023 : दूधिया रोशनी में नहाया महानगर, पंडालों में लगने लगी भीड़ | Sanmarg

Durga Puja 2023 : दूधिया रोशनी में नहाया महानगर, पंडालों में लगने लगी भीड़

रास्ते से लेकर फुटपाथ भी तैयार

बता करें रास्तों और फुटपाथ की तो वह भी लगभग बन कर तैयार है। मालूम हो कि यह रास्ते काफी समय से खराब थे और मौसम के खराब होने कारण इनका काम भी नहीं हो पा रहा था, लेकिन मौसम के साफ होते ही कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने रात भर मेहनत कर कोलकाता की सड़कों और फुटपाथ को दुरुस्त कर दिया है। इस संबंध में मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि शहर की 90 प्रतिशत सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है।

कोलकाता : ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ की आवाज के साथ महालया के दिन लोगों के दिन की शुरुआत हुई। इस दिन गंगा घाटों में तर्पण के बाद दोपहर होते-होते लोग सज संवर कर घूमने के लिए निकल पड़े। मेट्रो से लेकर तमाम यातायात वाहनों में लोगों की भीड़ दिखी। परंपरागत से लेकर पाश्चात्य परिधानों में लोग सड़काें पर घूमते नजर आये। लोग उत्साह से लबालब, क्योंकि यह है कोलकाता की दुर्गापूजा। आखिरकार हो भी क्यों ना, दुनिया भर में कोलकाता की दुर्गा पूजा सबसे मशहूर जो है। इन दिन श्रीभूमि से सुरुचि संघ और उत्तर कोलकाता के तमाम प्रसिद्ध दुर्गापूजा पंडाल में शाम होते ही श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली, हालांकि कई पंडालों की तैयारी अभी पूरी भी नहीं हुई। कुम्हारटोली में घूमने आने वाले एक ग्रुप ने कहा कि हमें पता है कि अभी पंडालों की पूरी तैयारी नहीं हुई है पर साल भर में एक बार ही तो यह मौका आता है जब हम अपने फ्रेंड ग्रुप के साथ रात भर मस्ती करते हैं।

शाम होते रोशनी से नहाया कोलकाता

शाम होते ही पूरा कोलकाता रोशनी से जगमग हो गया। इसकी राैनक लोगों के चेहरे पर भी दिख रही थी। काेलकाता के लगभग अधिकतर पूजा पंडाल सज धज कर तैयार हैं और उनमें प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। इस दिन कुम्हारटाेली मेें भी लोगों की भीड़ दिखी। कुछ पूजा समितियां मूर्तियों को लेकर जा रही थीं तो कुछ लेने की तैयारी में थीं।

Visited 127 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर