गंगा के बाद अब आदी गंगा के नीचे भी दौड़ेगी मेट्रो

खिदिरपुर से विक्टोरिया तक बनी सुरंग
Kolkata
मेट्रो सेवा एक ही दिन में दो बार बाधित
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: कोलकाता में मेट्रो विस्तार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। गंगा के नीचे मेट्रो सुरंग बनने के बाद अब आदी गंगा के नीचे से भी मेट्रो दौड़ने की तैयारी है। पर्पल लाइन के खिदिरपुर-विक्टोरिया हिस्से के लिए आदी गंगा के करीब 12 मीटर नीचे सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस सुरंग का निर्माण इंजीनियरों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। काम के दौरान बउबाजार जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष सावधानी बरती गई। अधिकारियों के मुताबिक, आदी गंगा के नीचे मेट्रो लाइन ले जाना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था। करीब 5.8 मीटर व्यास वाली इस सुरंग को भारतीय तकनीक से निर्मित टनल बोरिंग मशीन (TBM) की मदद से तैयार किया गया। चेन्नई से लाई गई इस मशीन ने करीब एक साल में सुरंग खोदने का काम पूरा किया। इससे पहले ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के दौरान हुगली नदी के नीचे 500 मीटर से अधिक लंबी सुरंग बनाई गई थी। अब आदी गंगा के नीचे बनी यह सुरंग कोलकाता के मेट्रो नेटवर्क के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in