श्रावणी मेले के दौरान मधुपुर–गया के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले का आयोजन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक
श्रावणी मेले का आयोजन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक
Published on

कोलकाता : श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मधुपुर और गया के बीच विशेष मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष सेवा 2 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, 03654 गया–मधुपुर मेमू स्पेशल 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन (कुल 15 फेरे) गया से शाम 5:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वहीं, 03653 मधुपुर–गया मेमू स्पेशल 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन (कुल 15 फेरे) मधुपुर से रात 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12:00 बजे गया पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in