हावड़ा में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

दमकल की 3 गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका
हावड़ा में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के आंदुल रोड स्थित निमतला मोड़ पर एक किराना दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। दुकान मालिक अनिल साव ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर उन्हें फोन से सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह अपने पिता बिनोद साव के साथ रानीहाटी स्थित घर से तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान धू-धू कर जल रही थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकतर सामान जल चुका था। अनिल ने आरोप लगाया कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। उनका कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं तो कुछ सामान बचाया जा सकता था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in