हावड़ा मंडल में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द

यात्रियों को पहले से योजना बनाने की सलाह
railway, kolkata, easternrailway, howrah, division, trains
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में विभिन्न आधारभूत संरचना विकास कार्यों के लिए 6 जून 2026 को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई ईएमयू लोकल और एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बंडेल-कटवा सेक्शन में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इनमें जिराट और गुप्तीपाड़ा स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 7/1 के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का निर्माण, पूर्वस्थली और पाटुली स्टेशनों के बीच गेट संख्या 18/B पर सबवे निर्माण, अंबिका कलना स्टेशन पर 12 मीटर लंबे फुट ओवर ब्रिज का लॉन्चिंग कार्य तथा नवद्वीप धाम और समुद्रगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 92 पर गर्डर हटाने का कार्य शामिल है। इन कार्यों के लिए रविवार को सुबह 8:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लागू रहेगा।

रद्द रहने वाली ईएमयू लोकल ट्रेनें

हावड़ा से : 37913, 37915, 37917 37919

बंडेल से : 37747, 37749, 37751

सियालदह से : 31111

कटवा से : 37918, 37920, 37744, 37922, 37746, 37748, 31112 व 37924

रद्द रहने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 13465/13466 हावड़ा–मालदा टाउन–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस

ब्लॉक से पहले और बाद की महत्वपूर्ण ट्रेनें

रेलवे ने बताया है कि 13177 अप और 37916 डाउन ब्लॉक शुरू होने से पहले चलने वाली अंतिम ट्रेनें होंगी। 13141 अप और 37926 डाउन ब्लॉक समाप्त होने के बाद चलने वाली पहली ट्रेनें होंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करें। विकास कार्य पूरे होने के बाद इस मार्ग पर रेल संचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in