मनीष जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक

मनीष जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए अपर महाप्रबंधक
Published on

कोलकाता : मनीष जैन ने 17 जुलाई, 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे मेट्रो रेलवे, कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मनीष जैन भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा (आईआरएसएमई) के वर्ष 1990 बैच के अधिकारी हैं। जैन भारतीय रेल में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनमें मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग), पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, हावड़ा, पूर्व रेलवे, कार्यकारी निदेशक/यांत्रिक अभियांत्रिकी (माल), रेलवे बोर्ड, कार्यकारी निदेशक/यांत्रिक अभियांत्रिकी (ट्रैक्शन), रेलवे बोर्ड, मुख्य महाप्रबंधक, इरकॉन, ग्रुप जनरल मैनेजर (तकनीकी), कॉनकॉर, निदेशक, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली सहित भारतीय रेल के कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। मनीष जैन को रेल अभियांत्रिकी एवं रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यापक ज्ञान तथा समृद्ध कार्यानुभव प्राप्त है। उन्होंने भारत एवं विदेशों, जिनमें अमेरिका और कनाडा भी शामिल हैं, में अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in