आज विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर होगी चर्चा

Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मणिपुर हिंसा की आंच विधानसभा तक पहुंच गयी है। तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे पर सदन में आज चर्चा कराना चाहती है। आज सोमवार को मणिपुर मुद्दे पर रूल 185 के तहत मोशन लाया जायेगा। इस पर लगभग 2 घंटे चर्चा होगी। सीएम ममता बनर्जी भी इस दौरान उपस्थित रह सकती हैं। यहां गौरतलब है कि इस चर्चा में भाजपा शामिल होती है या नहीं, यह उल्लेखनीय होगा। आज बीए कमेटी की बैठक भी होगी जहां सदन में अगली कार्रवाही क्या क्या होगी इस पर चर्चा होगी। परिषदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है वह बहुत दुख की बात है। यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है। आज मणिपुर से दुनिया में क्या संदेश जा रहा है। इसलिए हमलोगों को लगता है कि इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा हो और विपक्ष भी इस अहम मुद्दे की चर्चा में भाग ले। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल विधानसभा को यह बताना चाहती है कि मणिपुर और बंगाल की स्थिति एक जैसी नहीं है। मालदह बामनगोला में जो हुआ वह बहुत छिटपुट है। राज्य में कुल मिलाकर शांति की स्थिति है, लेकिन मणिपुर में पिछले तीन महीने से उथल-पुथल मची हुई है। हजारों लोग बेघर हैं। महिलाओं पर क्रूरता हुई। बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in