Alipore Zoo के सामने खड़ा था युवक, अचानक …

Alipore Zoo के सामने खड़ा था युवक, अचानक …
Published on: 

कोलकाता : वीकेंड हो या वीकडेज कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में आये दिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता ही है। इसी बीच वाटगंज थानांतर्गत अलीपुर चिड़ियाघर के सामने एक पेड़ गिर जाने से घटनास्थल पर मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम इस्लाम मोल्ला (27) है। वह रवींद्रनगर थानांतर्गत लकित कोला इलाके का निवासी है।

डॉक्टर ने कहा …

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह 3.10 बजे जब इस्लाम अलीपुर चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार के सामने एक रेस्तरां के बाहर खड़ा था तभी एक बड़ा पेड़ अचानक उखड़ कर गिर गया। पेड़ के नीचे दबे युवक की आवाज सुन कर स्थानीय लोग फौरन मदद के लिए आगे आए और उसे घायल अवस्था में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है। एसएसकेएम में टीसीसी प्रमुख, क्रिटिकल केयर मेडिसिन चिकित्सक रजत चौधरी ने कहा, "हम युवक की सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं।" चिड़ियाघर के निदेशक शुभंकर सेनगुप्ता ने कहा कि यह पुत्रंजीवा रॉक्सबर्गी पेड़ था जिसकी जड़ें काफी कमजोर हो गई थीं।

… तो इसलिये नहीं हुई थी पेड़ की कटाई

सेनगुप्ता ने कहा, "यह पेड़ कई पक्षियों का घर है, इसलिए हम इसे यूं ही नहीं काट सकते। लेकिन हम पेड़ों की कटाई-छंटाई करते रहते हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। गुरुवार से, हम चिड़ियाघर में पेड़ों के स्वास्थ्य का निर्धारण करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण शुरू करेंगे। इसके बाद आवश्यकतानुसार काट-छांट की जाएगी। हमें चिड़ियाघर को 25 जनवरी तक लगातार खुला रखना है। इसलिए, इस संबंध में सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं"।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in