तृणमूल को हुगली में बड़ा झटका, पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने बनाई दूरी

विधायक तपन दासगुप्ता
विधायक तपन दासगुप्ता
Published on

भाजपा में जाने की अटकलें तेजसन्मार्ग संवाददाता

हुगली : बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को हुगली जिले से एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सप्तग्राम के पूर्व विधायक तपन दासगुप्ता ने तृणमूल कांग्रेस से दूरी बना ली है। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक हलकों में उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। तपन दासगुप्ता करीब 40 वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष, फुरफुरा डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष, पशुपालन विभाग तथा वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। हुगली जिले में उनकी पहचान एक जुझारू और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में रही है। सूत्रों के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिए जाने के बाद से ही वह आंतरिक रूप से नाराज चल रहे थे। इधर, तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में पूर्व विधायक असित मजूमदार को हुगली-श्रीरामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in