Lok Sabha Elections 2024 Date Live : 19 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग, 4 जून को मतगणना

Lok Sabha Elections 2024 Date Live : 19 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग, 4 जून को मतगणना
Published on

नई‌ दिल्ली : इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। जबकि 23 मई को रिजल्ट आया था, जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में हुए थे। चुनाव आयुक्त ने कहा,  सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव करना चुनौतीपूर्ण है। इस बार 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आयेंगे।

7 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव, 19 अप्रैल से वोटिंग, 4 जून को नतीजे
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 19 अप्रैल से पहले चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे।

पहला चरण- 19 अप्रैल (102 सीटें)

दूसरा चरण- 26 अप्रैल (89 सीटें)

तीसरा चरण- 7 मई (94 सीटें)

चौथा चरण- 13 मई (96 सीटें)

पाचवां चरण – 20 मई (49 सीटें)

छठा चरण- 25 मई (57 सीटें)

सातवां चरण – 1 जून (57 सीटें)

7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे

26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

हिंसा का कोई स्थान नहीं : राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इससे बचने के लिए सख्ती से निपटेंगे। हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी उम्मीदवार का आपराधिक रिकार्ड है तो उसे 3 बार अखबार और टीवी पर बताना पड़ेगा। राजनीतिक पार्टी को भी बताना पड़ेगा कि वो उसे टिकट क्यों दे रही है। हमारा वादा इस तरह से राष्ट्रीय चुनाव कराने का है, जिससे विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़े। कंट्रोल रूम में हमेशा एक सीनियर अधिकारी मौजूद रहेगा। शिकायत मिलने पर फौरन सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2100 पर्यवेक्षक बनाए गए: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 2100 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

वोटर्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'पीने का पानी, टॉयलेट्स, रैंप, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, शेड्स और पर्याप्त रोशनी की सुविधाएं मिलेंगी।'

किसी भी प्रकार के गिफ्ट देने की मनाही
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार के गिफ्ट देने से साफ मना किया गया है।

धन-बल का दुरुपयोग किसी भी हाल में नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि धन-बल का दुरुपयोग किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की सख्त हिदायत दी गई है।

पैसा बांटने का केस है, फोटो खींचे और चुनाव आयोग को भेज दें
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'कहीं भी पैसा बांटने का केस हो या कुछ और तो तुरंत फोटो खींचे और चुनाव आयोग को भेज दें। 100 मिनट के अंदर टीम भेजकर चुनाव आयोग समस्या का समाधान करेगा।'

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी हाल में फेक न्यूज नहीं फैलाने की हिदायत दी गई ।

जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे। हेट स्पीच से बचना होगा। स्टार प्रचारकों को संभलकर बोलना होगा।'

हिस्ट्रीशीटर पर निगरानी रखी जाएगी, ड्रोन से चेकपोस्ट की निगरानी होगी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बाहुबल की तरह, चुनावों में अवैध धन भी चुनावी प्रक्रिया के लिए गंभीर विषय है। जो आया, उसको आगे नहीं कर दें। पहले फैक्ट को क्रॉस चेक करें, तभी शेयर करें। फेक न्यूज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर पर निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन से चेकपोस्ट की निगरानी होगी। उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी। किसी व्यक्ति पर पर्सनल अटैक नहीं करना होगा। भड़काऊ भाषणों को रोका जाएगा।

बच्चों से किसी भी हाल में कैंपेनिंग नहीं कराई जा सकती
राजीव कुमार ने कहा कि बच्चों से किसी भी हाल में कैंपेनिंग नहीं कराई जाएगी। बच्चे इस काम के लिए नहीं होते।

85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता के लिए घर से वोट करने की सुविधा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता के लिए घर से वोट करने की सुविधा होगी। बूथ पर आना चाहें तो आ सकते हैं।

कौन डाल सकेगा वोट?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक जिसकी उम्र 18 वर्ष हो जाएगी, वो जरूर वोट डालेगा।

मौजूदा सरकार का कब खत्म हो रहा कार्यकाल?
मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने वाला है।

महिला वोटरों का आंकड़ा बढ़ा: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटरों का ratio बढ़ा, जो अब 948 है। देश के 12 ऐसे राज्य हैं, जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।

कितने नए वोटर हैं?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे। साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे। 1.8 करोड़ नए वोटर हैं।

हमारे 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव हम करा चुके हैं। पिछले 1 साल में 11 राज्यों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं।

55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे।

97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं।

निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे।

कितने नए वोटर हैं? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे। साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे। 1.8 करोड़ नए वोटर हैं।

महिला वोटरों का आंकड़ा बढ़ा: मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महिला वोटरों का रेसियो बढ़ा, जो अब 948 है।  देश के 12 ऐसे राज्य हैं, जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।

मारे 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव हम करा चुके हैं। पिछले 1 साल में 11 राज्यों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं।

55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in