शुभेन्दु का फोटो लगाने पर पंचायत कर्माध्यक्ष के कार्यालय में जड़ा ताला

 शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर : प्रशासनिक कार्यालय़ों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरे अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन अब किसी राज्य के विरोधी दल के नेता के फोटो भी प्रशासनिक कार्यालयों में लगाने का प्रचलन शुरू हो गया है। पूर्व मिदनापुर जिले के कांथी में स्थित पंचायत समिति के एक कार्यालय में राज्य के विरोधी दल नेता शुभेन्दु अधिकारी का फोटो भी लगाया गया है। जिसके बारे में खबर मिलने के बाद टीएमसी के नेताओं ने वहां पर जाकर पंचायत समिति के एक कर्माध्यक्ष के कार्यालय में ताला जड़ दिया। जिसे लेकर वहां काफी विवाद उत्पन्न हो गया है। घटना कांथी 1 नंबर ब्लाक पंचायत समिति की है। यह पंचायत समिति भाजपा के कब्जे में है। जानकारी के अनुसार उस पंचायत समिति के एक कर्माध्यक्ष ने अपने कार्यालय में ही राज्य के विरोधी दल नेता शुभेन्दु अधिकारी की तस्वीर कई दिनों से लगा रखी थी। जिसके बारे में जानकारी मिलने के बाद उस पंचायत समिति में टीएमसी के विरोधी दल नेता आमिन सुहैल दलबल के साथ छुट्टी के दिन रविवार को वहां पहुंचे और पंचायत समिति के उस कर्माध्यक्ष के कार्यालय में ताला जड़ दिया। टीएमसी के नेताओं का कहना है कि पचायत समिति का कार्यालय एक प्रशासनिक कार्यालय है। जहां किसी दल के नेताओं की फोटो लगाने की मनाही है, लेकिन भाजपा परिचालित कांथी 1 पंचायत समिति के एक कर्माध्यक्ष ने अपने कार्यालय में भाजपा विधायक और राज्य के विरोधी दल नेता शुभेन्दु अधिकारी की फोटो लगा रखी थी। जिस पर आपत्ति जताते हुए टीएमसी ने पंचायत समिति के उस कर्माध्यक्ष के कार्यालय में ताला मार दिया है। शुभेन्दु अधिकारी के फोटो को उस कार्यालय से नहीं हटाने पर टीएमसी ने जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in