Kolkata के Hookah Lovers जरूर पढ़ें ये खबर

Kolkata के Hookah Lovers जरूर पढ़ें ये खबर
Published on

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने हुक्का बार बंद नहीं करने के हाईकोर्ट के फैसले पर निराशा व्यक्त की है। बता दें कि फिरहाद हकीम ने हुक्का बार को बंद करने का फरमान जारी किया था जिसके खिलाफ हुक्का बार मा​लिकों ने हाई कोर्ट का रूख किया और कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए बार को बंद नहीं करने का फैसला दिया। शनिवार को टॉक टू मेयर कार्यक्रम के दौरान रूफटॉप रेस्टोरेंट के बारे में बात करते हुए मेयर ने खुद हुक्का बार का मुद्दा उठाया और निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रूफटॉप रेस्टोरेंट पर जो भी रेस्टोरेंट हैं उनमें अधिकतर हुक्का बार हैं। हम सभी मानते हैं कि हुक्का बार में जाना गलत है लेकिन कोर्ट गए और वहां अनुमति मिल गयी। अगर मैं रोकूंगा तो वह फिर कोर्ट जाएंगे और फिर मुझे निराशा ही हाथ लगेगी। मालूम हो कि 2022 में कोलकाता नगर निगम ने सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया था। नगर निगम के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी जहां जस्टिस राजशेखर मंथा ने नगर निगम के इस आदेश को खारिज कर दिया था। जस्टिस मंथा ने अपने फैसले में कहा था कि इस बाबत कोई कानून नहीं है इसलिए हुक्का बार को बंद नहीं किया जा सकता है। इसके खिलाफ चीफ जस्टिस के बेंच में अपील दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि महानगर के सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया जाए। डिविजन बेंच ने कहा है कि राज्य सरकार नया कानून बना सकती है, लेकिन इन हुक्का बार के लाइसेंस सेंट्रल टोबैको एक्ट 2003 के तहत जारी किए गए हैं इसलिए नगर निगम इन्हें बंद नहीं कर सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in