Kolkata Weather Update : कुछ ऐसा होने वाला है महानगर के मौसम का मिजाज | Sanmarg

Kolkata Weather Update : कुछ ऐसा होने वाला है महानगर के मौसम का मिजाज

कोलकाता : महानगर से सर्दी की विदाई हो चुकी है। अब दूर-दूर तक इसके लौटने की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21. 8 डिग्री रहा यानी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा। उत्तर और दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहा। वहीं इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। एक-दो जिलों में विजिबिलिटी 500 मीटर तक गिर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ेगा। कोलकाता शहर और आसपास के इलाकों में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। हालांकि पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व-पश्चिम बर्दवान समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

 

Visited 3,514 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर