Weather Update … जानें कल से कैसा रहेगा महानगर का मौसम, होगी बारिश या …

Weather Update …  जानें कल से कैसा रहेगा महानगर का मौसम, होगी बारिश या …
Published on

कोलकाता : वीकेंड से पहले बारिश की कोई संभावना नहीं है। अलीपुर मौसम ‌विभाग ने अभी सूचना दी है कि फिलहाल महानगर में बारिश की संभावना नहीं है और तो और मौसम मेें बदलाव आएगा जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है। यानी गर्मी बढ़ेगी। जैसे-जैसे हवा में जलवाष्प की मात्रा अधिक होगी, नमी संबंधी परेशानी बढ़ेगी। इस सप्ताह उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना नहीं है। कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती बादल इकट्ठा हो रहे हैं। 29 को चक्रवात और तेज होगा। इसकी ताकत बढ़ेगी और तट की ओर बढ़ेगा। इसके चलते बुधवार से शुक्रवार तक अंडमान सागर क्षेत्र में चक्रवात आने की आशंका है। मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। निम्न दबाव के कारण शनिवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून की विदाई से पहले …

दूसरी ओर, मॉनसून (मौसम) की विदाई से पहले मॉनसून बिहार और बंगाल तक फैल गई है। छत्तीसगढ़ में एक और चक्रवात बन गया है। इसका विस्तार पश्चिमी कोंकण और तेलंगाना तक है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है। देश में मानसून की विदाई के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। शुक्रवार तक तापमान थोड़ा बढ़ेगा। चूंकि हवा में जलवाष्प है, इसलिए नमी के कारण होने वाली परेशानी भी बढ़ेगी। लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। शुक्रवार से मौसम बदल जाएगा। शनिवार और रविवार को दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

अन्य राज्यों में बारिश की संभावना
पांच पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मालदह, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन पहाड़ों में छिटपुट बारिश होगी, तापमान बढ़ेगा। उत्तर बंगाल में शनिवार तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी। हालांकि, अन्य राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in