Kolkata Weather Update: कोलकाता में ठंड से बढ़ी ठिठुरन, पारा और गिरने की संभावना

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

कोलकाता: महानगर में सर्दी का सितम जारी है। बीते दिन गुरुवार(14 दिसंबर) को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। यह भी सामान्य से 2 डिग्री कम है। कल सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत थी। जानकारी के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। महानगर में आज आसमान साफ ​​रहेगा। वहीं शनिवार को पारा और गिरने की संभावना है। कल न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा। जबकि कल आसमान साफ ​​रहेगा।

डेंगू, मलेरिया का बढ़ा खतरा
बता दें कि मानसून के कारण डेंगू की गंभीरता बढ़ने लगी है, मलेरिया भी बढ़ गया है। इस समय बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण और अन्य वायरल संक्रमण का खतरा रहता है हैं। बच्चे ही नहीं बुजुर्ग भी बुखार और खांसी से अछूते नहीं हैं। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए डॉक्टर बीमारी और बुखार को लेकर सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in