Kolkata Onion Price Hike : त्याेहारी मौसम में रुला रहा है प्याज, मांग अधिक सप्लाई कम, बिक रहा 80 रु. किलो तक

Kolkata Onion Price Hike : त्याेहारी मौसम में रुला रहा है प्याज, मांग अधिक सप्लाई कम, बिक रहा 80 रु. किलो तक
Published on

कोलकाता : त्याेहार के दिनों में राज्य के विभिन्न बाजारों में प्याज 60 से 80 रु. प्रति किलो के भाव में बिक रहा है। केंद्र सरकार ने बाजार में प्याज की आपूर्ति और कीमत बनाए रखने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य तय किया है। राज्य में प्याज व्यापारियों को प्या​ज की कीमत में गिरावट के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार खराब मौसम के कारण खरीफ सी​जन में प्याज की खेती देरी से हुई है। इस साल प्याज की पैदावार भी जरूरत से कम हुई है। गोदाम में मौजूद प्याज भी खत्म होने वाले हैं, इसलिए बाजार में प्याज की कीमत बढ़ गई है। राज्य के टास्क फोर्स के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने कहा कि प्याज के दाम 80 से 100 रु. प्रति किलो पहुंच गये हैं। प्याज और अन्य स​ब्जियों के बढ़ते मूल्यों को देख हम उत्तर कोलकाता, दमदम और बागबाजार की सब्जी मंडियाें का दौरा आज से चालू करेंगे। इस साल 31 दिसंबर तक प्याज का निर्यात मूल्य 800 डॉलर प्रति टन तय किया जाएगा। राजस्थान में प्याज की आपूर्ति नहीं होने के कारण नासिक से प्याज की आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उच्च मांग लेकिन कम सप्लाई के कारण प्याज करीब 2000 से 2100 रु. प्रति बोरी बिक रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in