Kolkata News : इस बार मानसून आफत न बने, तैयारियां पूरीं

Published on

सिंचाई विभाग ने कैनल और बांध के काम पर लगाया जोर
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हर साल ही मानसून कई लोगों के लिए आफत बन कर आता है। खासकर कई जिलों में ही गाँव से लेकर शहर के कई हिस्से दिन-ब-दिन पानी में डूबे रहते हैं। इस बार मानसून आफत न बने इसके लिए सिंचाई विभाग तैयारी पूरा करने का दावा कर रहा है। यह तैयारी काफी समय से चल रही है। अब तैयारी कितनी दमदार है इसका असली टेस्ट तो मानसून की जबरदस्त बारिश से ही पता चल जाएगा। सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष कई जिलों में मानसून के कारण कई दिनों तक पानी जमा रहा। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। नदी में उफान भी काफी ज्यादा रहा। इस बार यह नौबत नहीं आये इसके लिए तैयारियां की गयी हैं।
प्री मानसून का काम पूरा
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के आसपास करीब 131 कि.मी. तक कैनल की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही कैनल में कोई कचरा न फेंक सके इसके लिए नेट लगाया गया है और यह काम अभी जारी है। प्री मानसून का काम हमलोगों ने पूरा कर लिया है। उम्मीद है कि इस बार पहले की तरह परेशानी नहीं होगी। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, विधाननगर, सोनारपुर व आसपास के क्षेत्रों में खालों की विशेष रूप से सफाई की गयी है। खालों में जमी हुई मिट्टी जलजमाव के बड़े कारणों में से एक है। इसके कारण जमा पानी निकल नहीं पाता है। खालों में 1.5 मीटर तक गहराई बढ़ायी गयी है। इसके जरिये पानी निकालने की क्षमता बढ़ायी गयी है। यंत्र से पहले खालों का सर्वे किया गया। इसके बाद ही मिट्टी निकालने का काम शुरू हुआ था। हुगली, विधाननगर नगर निगम, महेशतल्ला, हावड़ा के खालों पर विशेष रूप से काम किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in