Kolkata News : अगर आपने भे ले रखा है कल का Doctor Appointment तो…

Published on

कोलकाता : डॉक्टर कड़ी मेहनत, प्रतिभा और अपने पेशे के प्रति समर्पण से भरे होते हैं। देशभर में 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में 'नेशनल डॉक्टर डे' मनाया जाता है। डॉ बिधान चंद्र राय ने एक चिकित्सक, एक स्वतंत्रता सेनानी, एक शिक्षाविद् और एक राजनीतिज्ञ के रूप में काम किया।

बंगाल में सरकारी डॉक्टरों का रहेगा हाफ डे
इसी बीच राज्य सरकार ने इस अवसर पर आधे दिन की छुट्टी की फैसला किया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा छुट्टी का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक जुलाई यानि की शनिवार को डॉक्टर्स डे के दिन राज्य सरकार के सभी सरकार कार्यालयों में दोपहर 2 बजे तक ही कामकाज होगा। इसके बाद छुट्टी हो जायेगी। इससे सरकारी कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। हालांकि कुछ का कहना है कि छुट्टी देनी ही तो पूरी ही देनी चाहिए थी, आधी छुट्टी से कोई लाभ नहीं होगा।
डॉक्टर का हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डा. बिधानचंद्र राय को आधुनिक बंगाल का निर्माता कहा जाता है। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक भी थे। उनके कार्यकाल में ही चित्तरंजन रेल इंजिन कारखाना, दुर्गापुर, बिधाननगर, कल्याणी शहर विकसित हुए थे। इनमें उनका बहुत बड़ा योगदान था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in