Kolkata Metro : क्रिसमस पर इतने लोगों ने मेट्रो से किया सफर

Kolkata Metro : क्रिसमस पर इतने लोगों ने मेट्रो से किया सफर
Published on

कोलकाता : क्रिसमस पर पार्क स्ट्रीट में जहां लाखों की भीड़ होती है। इसके कारण ब्लू लाइन यानी की नार्थ-साउथ मेट्रो में लोगों की ज्यादा भीड़ दर्ज की गयी है। सोमवार की शाम 6 बजे तक 2,98,116 यात्रियों ने सफर किया। पिछले साल की यह संख्या 2,80,363 थी। जो कि इस साल से 17,753 कम थी। आखिरी मेट्रो सेवा दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के बीच रात 9.28 के बजाय रात 10.58 बजे रवाना हो रही है। कवि सुभाष से आखिरी मेट्रो 9.40 बजे के बजाय 11.10 बजे दमदम के लिए रवाना हो रही है। इस दिन दमदम में सबसे ज्यादा यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है। 6 बजे तक 34,004, पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर 14,646 यात्री थे। यह संख्या पिछले वर्ष क्रिसमस पर यह संख्या 9,754 जो कि इस साल 4,892 अधिक है। वहीं एस्प्लेनेड में 22,796 यात्री संख्या दर्ज की है जो पिछले वर्ष की संख्या (17,531) से 5,265 अधिक है। मैदान में 6 बजे तक 14,701 यात्रियों की संख्या दर्ज की गई। यह पिछले वर्ष की संख्या 8,236 थी। जो इस साल 6,465 अधिक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in