Kolkata Metro: होली के दिन कोलकाता मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, यात्रा करने से पहले देखें शेड्यूल | Sanmarg

Kolkata Metro: होली के दिन कोलकाता मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, यात्रा करने से पहले देखें शेड्यूल

कोलकाता: होली पर कोलकाता मेट्रो से यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। होली के दिन कोलकाता मेट्रो अपनी सेवाओं को कम करेगा। इस दिन सुबह-सुबह मेट्रो नहीं चलेगी। होली यानी डोलयात्रा सोमवार को मेट्रो ग्रीन लाइन के एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान सेक्शन पर 130 सेवाओं के बजाय 42 सेवाएं (एस्पलेनैड से 21 और हावड़ा मैदान से 21) चलाएगी। उस दिन इस रूट पर सेवाएं दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएंगी। ये सेवाएं 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।
दूसरी ओर, सियालदह मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 5 मेट्रो स्टेशन जाने के लिए मेट्रो कम संख्या में उपलब्ध होंगी। उस दिन 106 सेवाओं के बजाय कुल 22 सेवाएं (सियालदह से 11 सेवाएं और साल्ट लेक सेक्टर V से 11 सेवाएं) ग्रीन लाइन के सियालदह से साल्टलेक सेक्टर V तक चलाई जाएंगी। ये सेवाएं भी दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी और 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। पहली सेवा हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड एवं हावड़ा मैदान तक सुबह 7 बजे के बजाय दोपहर 3 बजे मिलेंगी। अंतिम सेवा रात 9.45 बजे के बजाय रात 8 बजे। वहीं साल्टलेक से सियालदह तक के बीच पहली सर्विस साल्टलेक से सियालदह व साल्टलेक तक सुबह 7 बजे के बजाये दोपहर 3 बजे से। वहीं अंतिम सेवा रात 9.35 के बजे 8 बजे तक होगी। इस दिन ऑरेंज व पर्पल लाइन की मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी।
Visited 565 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर