Kolkata Building Collapse : गार्डनरिच में अवैध निर्माण पर निगम का चला हथौड़ा

Kolkata Building Collapse : गार्डनरिच में अवैध निर्माण पर निगम का चला हथौड़ा
Published on

दुकान मालिक ने जताया विरोध, कहा : मुझे पता ही नहीं क्यों तोड़ा गया

स्थानीय लोगों ने कहा : पहले खतरनाक हिस्से को तोड़ना चाहिए

कोलकाता : गार्डनरिच में 4 तल्ले के निर्माणाधीन अवैध बिल्डिंग के गिरने से हाल में ही 12 लोगों की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद से ही उस क्षेत्र में एक के बाद एक कई बिल्डिंग को खतरनाक बताया गया है। उसी क्षेत्र के पहाड़पुर में ही दो बिल्डिंग एक दूसरे पर झुकी हुई हैं जो कि बेहद ही खरतनाक है। कोलकाता नगर निगम की तरफ से उसे तोड़ने की नोटिस भी दी गयी। उसी अनुसार गुरुवार को निगम की तरफ से J474c/1 पहाड़पुर में अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए टीम भी पहुंची। हालांकि जो हिस्सा झुका हुआ है उस ओर कोई काम नहीं होता देखकर स्थानीय लाेग भड़क गये। पहाड़पुर में जिसकी दुकान की सीलिंग पर हथौड़ा चला उसके ऑनर गणेश केशरी ने इसका भारी विरोध किया। यहां तक कि जान देने की भी धमकी दे डाली। कुछ समय तक काफी गहमागहमी का माहौल था। गणेश का दावा है कि उसे पता नहीं था कि उसकी दुकान तोड़ी जायेगी। जैसे ही तोड़ने का काम शुरू हुआ उसके थोड़ी देर बाद वह दौड़ता हुआ वहां पहुंचा। वह बार – बार दावा कर रहा था कि उसके साथ अन्याय हुआ है। उसने यह भी आरोप लगाया कि वह किसी तरह की राजनीति का शिकार हुआ है। उसकी बहु सुजाता केशरी, प्री​ति केसरी का आरोप लगाया कि प्रमोटर राज कुमार सिंह ने यह बनवाया है। उनकी दुकान तोड़ने की कोई जानकारी नहीं थी।

स्थानीय लोगों का गुस्सा : स्थानीय निवासी माया घोष ने कहा कि ऐसा पहली बार देखा है कि जो हिस्सा खतरनाक स्थिति में उसे ना तोड़कर दूसरे हिस्से को क्यों तोड़ा जा रहा है। यह दुकान तो 40 साल पुराना है। आखिर इसे क्यों तोड़ा गया। स्थानीय लोगों का गुस्सा देखकर निगम कर्मी ने कुछ समय के लिए काम भी बंद किया। पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश की। उसके कुछ समय बाद फिर एक बार काम शुरू किया गया।

खतरनाक हिस्से को भी तोड़ा जायेगा -सूत्र : निगम सूत्रों का कहना है कि खतरनाक हिस्सों को भी तोड़ा जायेगा। यह भी कहा जा रहा है कि उस हिस्से काे मापा जायेगा। परिवार को शिफ्ट किया जायेगा क्योंकि जिस जगह को गुरुवार को तोड़ा गया है वह फिलहाल खाली है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in