कभी देखी है ‘साइलेंट बारात’? जानें क्या है …

कभी देखी है ‘साइलेंट बारात’? जानें क्या है …
Published on: 

नई दिल्ली : बारात का मतलब होता है, धूमधाम, नाच-गाना और ढेर सारी मस्ती। लेकिन, अगर बारात में शोरगुल ही न हो तो भला मस्ती कैसे होगी। आप सोच रहे होंगे बिना शोरगुल के भला कौन सी बारात होती है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अनोखी बारात का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग डांस तो कर रहे हैं, लेकिन बिना बैंड बाजे के। जी हां, आपने सही सुना, बिना बैंड बाजे की बारात। इंस्टाग्राम यूजर शिवांगी शिवहरे द्वारा शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बारात में लोग हेडफोन पहने हुए खुशी से नाच रहे हैं। बारात के लिए यह एक अनोखा और नया ट्रेंड हैं, जहां लोग हेडफोन के जरिए म्यूजिक सुनते हैं, जिससे एक शोर-मुक्त माहौल बनता है।
साइलेंट बारात न केवल नए तरह के एंटरटेनमेंट के लिए एक रचनात्मक समाधान है, बल्कि आसपास के समुदाय के प्रति एक विचारशील इशारा भी है। शादी एक कैंसर अस्पताल के पास हुई और चुप रहने का विकल्प किसी भी ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एक सही फैसला था जो मरीजों के आराम और स्वास्थ्य लाभ में बाधा डाल सकता था।
देखें Video:


इस अनोखे सेलिब्रेशन ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है, जहां कुछ लोगों ने इस विचार के प्रति उनकी की, वहीं कुछ लोग इससे बहुत खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि बिना किसी संगीत के सड़क पर नाचते समय लोग बेवकूफ लगेंगे। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ढोल और बैंड बजाने वालों को नुकसान होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in