कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के ‘अंत की शुरुआत’ : ममता

कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के ‘अंत की शुरुआत’ : ममता
Published on

कर्नाटक चुनाव में बहुसंख्यकवादी राजनीति पराजित हुई
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के अंत की शुरुआत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 'क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी' राजनीति पराजित हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति को पराजित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव आ रहे हैं, और मुझे लगता है कि भाजपा दोनों चुनाव हार जाएगी लोकसभा चुनाव से पहले यह भाजपा के अंत की शुरुआत है। अब मुझे नहीं लगता कि वे (भाजपा) 100 को भी पार कर पाएंगे। ममता बनर्जी ने शनिवार को कालीघाट में अपने घर के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 'घृणित व्यवहार।' कर्नाटक में लोगों ने बीजेपी को नकारा यह उनके अंत की शुरुआत है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक संकेत। उसके बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ भी चुनाव हार जाएंगे। तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर लोगों को बधाई दी और दोपहर में अपने घर के सामने उन्होंने पत्रकारों को इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोई छवि नहीं है। बोड कितनी भी बड़ी बातें कर लें, मंच पर उठ जाएं, छवि नाम की कोई चीज नहीं होती। इसलिए यह परिणाम आया है। कुमारस्वामी ने वहां भी अच्छा काम किया लेकिन यह जीत जनता की है। चौबीस से पहले यह एक महत्वपूर्ण संकेत है। इससे पूर्व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने ट्वीट किया, ''जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं, तो कोई भी उन्हें दबा नहीं सकता, यही कहानी की सीख है। कल के लिए सबक है।''

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in