शिबपुर में सोने की दुकान से 16 लाख रुपये के गहनों की लूट में जांच जारी

uct
Published on

सीसीटीवी में कैद वारदात

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : शिवपुर इलाके में एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। शिवपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक सोने की दुकान से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के गहने लूट लिए गए इसके बाद मामले की छानबीन जारी है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक विनोद कुमार वर्मा उस समय दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान टोपी पहने एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ। उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार के सोने के मंगलसूत्र और लॉकेट दिखाने को कहा। जब दुकानदार गहने निकालकर दिखाने लगे, तभी अचानक युवक ने सोने का डिब्बा उनके हाथ से छीन लिया और दुकान से भाग निकला। दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश में पीछा भी किया, लेकिन आरोपी जीटी रोड की भीड़ में फरार हो गया। घटना के बाद विनोद कुमार ने शिवपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और दुकान का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा। दुकानदार के अनुसार, करीब 150 ग्राम सोने के गहने लूटे गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in