निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे सो रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे सो रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
विधाननगर : न्यूटाउन में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे सो रही महिला को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। जानकारी के अनुसार सॉल्टलेक सेक्टर 5 और न्यूटाउन को जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर का काम निर्माणाधीन है। बुधवार की दोपहर उसके नीचे एक महिला पानी से बचने के लिए सो रही थी। इस दौरान वहां पर जेसीबी हाइड्रा वाहन चला रहे ड्राइवर ने जमीन पर सो रही महिला को कुचल दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उस महिला की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी और उसी फ्लाईओवर के नीचे वह अपना जीवन गुजारा करती थी। बुधवार की दोपहर को जब बारिश शुरू हुई तब वह उसी फ्लाईओवर के नीचे जाकर सो गई। इसके बाद वह दुर्घटना की शिकार हो गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in