विश्व रैंकिंग में पिछड़े जादवपुर और कलकत्ता विश्वविद्यालय

IIT खड़गपुर बना देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान
विश्व रैंकिंग में पिछड़े जादवपुर और कलकत्ता विश्वविद्यालय
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 की ताजा रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों—जादवपुर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय—की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, IIT खड़गपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, IIT खड़गपुर ने वैश्विक रैंकिंग में 205वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष यह संस्थान 215वें स्थान पर था। इस उपलब्धि के साथ IIT खड़गपुर भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, जादवपुर विश्वविद्यालय की रैंकिंग में गिरावट आई है। पिछले वर्ष यह विश्वविद्यालय 721वें स्थान पर था, जबकि इस बार यह 721-730 रैंक बैंड में पहुंच गया है। भारत के शीर्ष संस्थानों की सूची में इसकी स्थिति 20वें स्थान से खिसककर 23वें स्थान पर आ गई है। कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक रही। पिछले वर्ष यह विश्वविद्यालय 771-780 रैंक बैंड में था, लेकिन इस बार यह 901-950 रैंक बैंड में पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी रैंकिंग 26वें स्थान से गिरकर 33वें स्थान पर आ गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in