आईआरसीटीसी की अगुवाई में कोलकाता से सोमनाथ के लिए पहली विशेष ट्रेन

आईआरसीटीसी की अगुवाई में कोलकाता से सोमनाथ के लिए पहली विशेष ट्रेन
Published on

कोलकाता : बंगाल के श्रद्धालुओं को सोमनाथ दर्शन कराने के लिए पहली बार कोलकाता से सोमनाथ तक विशेष ट्रेन चलाई गई है। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रा की खानपान और ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग समेत पूरी व्यवस्था संभाली जा रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के अवसर पर करीब 1000 श्रद्धालुओं को लेकर ट्रेन संख्या 00317/18 ने 12 सितंबर को दोपहर 1:25 बजे कोलकाता स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की। ट्रेन सोमवार, 14 सितंबर को शाम 6:15 बजे सोमनाथ के रेलहेड वेरावल पहुंचेगी।मंत्री डॉ. शंकर घोष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसमें मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, कौशिक चौधरी, पूर्व रेलवे की जीएम गीतिका पांडे, अतिरिक्त मुख्य सचिव सौमित्र मोहन, सियालदह के डीआरएम राजीव सक्सेना और आईआरसीटीसी ईस्ट जोन के ग्रुप जनरल मैनेजर बृजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। पूर्व रेलवे की ओर से ट्रेन के कोच और रेक के रखरखाव की व्यवस्था की गई है, जबकि आईआरसीटीसी को खानपान, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सहित यात्रा से जुड़ी प्रमुख व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए पूरी यात्रा के दौरान करीब 14 हजार शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराए जाएंगे। भोजन की व्यवस्था के तहत कोलकाता, धनबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा फोर्ट, आबू रोड, जयपुर, अजमेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, राजकोट और वेरावल से भोजन लोड किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in