Durga Puja 2023 : शुरू हुआ दुर्गापूजा का उद्घाटन, आप भी …

फाइल पिक
फाइल पिक
Published on

कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी शारीरिक अस्वस्थता के कारण इस बार दुर्गापूजा के दौरान बाहर नहीं निकल पायेंगी। सीएम घर से ही पूरी निगरानी रखेंगी। उनके पैर में चोट के कारण डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ और दिन आराम करने की सलाह दी है। इस कारण ही मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक तथा कई दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन कालीघाट स्थित अपने आवास से ही किया। पूजा के आयोजकों को उन्होंने निराश नहीं किया। उन्होंने वर्चुअल तौर पर पूजा का उद्घाटन किया। सीएम अब सीधे 27 अक्टूबर को कार्निवल कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कोलकाता और उपनगरों में श्रीभूमि स्पोर्टिंग, टाला प्रत्यय सहित राज्यभर में करीब 800 से ज्यादा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया।

ममता ने कहा, दिल से आपलोगों के पास हूं : मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अब ठीक हूं, लेकिन मेरे पैर में चोट है। उस चोट को ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। ठीक से चल नहीं पा रही हूं। इन्फेक्शन हो गया है। अभी चलना शुरू करने से यह बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने फिलहाल चलने फिरने से मना किया है। सीएम ने पूजा कमेटियों से कहा कि भले ही मैं शारीरिक रूप से आपके साथ उपस्थित नहीं हो सकती, लेकिन मैं मन से आपलोगों के पास ही हूं। ाकात होगी। सीएम ने सभी मंत्रियों और विधायकों को अपने अपने इलाकों में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का प्रमुख त्योहार है। कहीं कोई गड़बड़ी न फैलाये, इसका ध्यान रखना जरूरी है।

कोलकाता में 5 पूजा का उद्घाटन हुआ : कोलकाता की पांच पूजा का उद्घाटन करने के बाद ममता ने जिलों की पूजा का उद्घाटन किया। इनमें श्रीभूमि, टाला प्रत्यय, हाथी बागान सार्वजनीन, अहरिटोला तथा इंटाली की पूजा शामिल है। शुरुआत कूचबिहार से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक-एक कर बाकी जिलों की पूजा का उद्घाटन किया।

कलिम्पोंग के मारे गये 14 परिवारों को आर्थिक सहायता : इस दिन मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कलिम्पोंग के रंगपो में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है। मैंने कलिम्पोंग में मारे गये लोगों के परिवारों को 3 लाख रु. देने का फैसला किया है। मैंने सुना है कि कलिम्पोंग जिले में इस बार पूजा नहीं हो रही है। पूजा कम होती है, उन्होंने कहा कि वहीं करें जाे ठीक लगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in