Asian Games 2023: भाला फेंक में भारत को दो मेडल, नीरज ने जीता गोल्ड, किशोर को सिल्वर

नीरज चोपड़ा (सोर्स- PTI)
नीरज चोपड़ा (सोर्स- PTI)
Published on

होंगझोउ: एशियन गेम्स 2023 के जैवलिन थ्रो के फाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरज ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में 87.88 मीटर का थ्रो कर गोल्ड पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही नीरज ने अपने खिताब का भी सफलतापूर्वक बचाव किया। बता दें कि 2018 जकार्ता एशियाई गेम्स में भी नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था।

कई इवेंट्स में भारतीय एथलीट्स ने लगातार कई मेडल जीते हैं और बुधवार (4 अक्टूबर) की शाम को जैवलिन थ्रो के फाइनल में भी भारत को गोल्ड मेडल मिला। नीरज चोपड़ा अपने एशियन गेम्स के खिताब का बचाव करने उतरे थे। उनके सामने इस मुकाबले में ज्यादा टक्कर नहीं थी और जो टक्कर उन्हें मिली भी, वो अपने ही साथी किशोर जेना से मिली, जिन्होंने एक बार तो नीरज को भी पीछे छोड़ दिया था।

हले राउंड से नीरज रहे आगे

बता दें कि नीरज का पहले राउंड में थ्रो टैकनिकल दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ। जिसके बाद ये थ्रो नीरज ने फिर से लिया और 82.38 की दूरी तय की। नीरज के खिलाफ किशोर जेना ने 81.26 मीटर थ्रो फेंका। दूसरे राउंड में नीरज ने 84.49 मीटर जैवलिन थ्रो फेंका। दूसरे राउंड में जेना ने 79.76 मीटर थ्रो फेंका। तीसरे राउंड में भारत के ही किशोर कुमार जेना ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। किशोर ने 86.77 की थ्रो फेंक कर फाइनल में लीड ले ली। नीरज का तीसरा थ्रो फाउल के चलते काउंट ही नहीं हुआ। अगले राउंड की थ्रो में नीरज का थ्रो 88.88 का रहा। जिसके बाद वो नंबर एक पर फिर से पहुंच गए। इस राउंड में किशोर ने 87.54 मीटर का थ्रो फेंका। आखिरी राउंड में नीरज ने 80.80 का थ्रो फेंका और किशोर फाउल के चलते अपना काउंट नहीं करा पाए। जिसके बाद गोल्ड मेडल पर नीरज का कब्जा हो गया। वही, किशोर को सिल्वर मेडल मिला। बता दें कि एशियन गेम्स में भारत को अबतक 80 मेडल मिल चुके हैं।

स्क्वॉश इवेंट में अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी

अनाहत सिंह और अभय सिंह की भारतीय मिश्रित युगल स्क्वॉश जोड़ी को बुधवार को सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी आइफा बिनती आजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा।  निर्णायक गेम में कड़ी टक्कर देने के बाद भारतीय मलेशियाई खिलाड़ियों से 11-8, 2-11, 9-11 से हार गए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in