Kolkata News: मंत्रियों ने उत्साह से मनाया भाई दूज का त्योहार

Published on: 

कोलकाता : भाई बहन के स्नेह के प्रतीक भाई फोंटा का विशेष महत्व है। बुधवार को राज्यभर में उत्साह के साथ भैया दूज व भाई फोंटा मनाया गया। आम से खास तक सभी ने इस दिन को खूब उत्साह के साथ मनाया। मंत्री फिरहाद हकीम, सुजीत बोस, अरूप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य, बेचाराम मन्ना सहित मंत्रियों ने इस दिन को उत्साह के साथ मनाया। एकदम पारंपरिक परिधान में मंत्री नजर आये। टॉलीवुड के कलाकार भी पीछे नहीं रहे। इधर, भाइफोंटा पर टालीगंज में समारोह का आयोजन हुआ। टॉलीवुड सितारों का एक समूह टॉलीगंज में दिखाई दिया। मंत्री अरूप विश्वास का भले ही पूरे साल व्यस्तता भरा रहता है लेकिन भाई फोंटा के इस खास दिन पर अरूप विश्वास जरूर समय निकालते हैं।

कई नेताओं ने लिया भाई फोंटा

बुधवार को सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां, विधायक व अभिनेत्री जून मालिया सहित कइयों से अरूप विश्वास ने भाई फोंटा लिया। वृद्धाश्रम के निवासियों को भी यहां लाया गया। अरूप विश्वास ने कहा कि हर साल यहां भाई फोंटा उत्सव मनाया जाता है। सबसे पहले मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भाई फोंटा लिया। फिर मैंने घर पर अपनी बहनों से फोंटा लिया। इस बार मैं अपनी टॉलीवुड बहनों से भाई फोंटा लेने यहां आया हूं। आश्रम की दीदी से भी आशीर्वाद लिया है। बशीरहाट की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने कहा कि मैं हर साल भाई फोंटा देने आती हूं। उनका का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहा है। काफी सुंदर आयोजन करते हैं। यहां आकर वाकई बहुत अच्छा लगा। विधायक जून मालिया ने कहा कि हर साल ही यहां भाई फोंटा पर आती हूं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News