Kolkata Weather: आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published on: 

कोलकाता : बीते कुछ दिनों में कोलकाता में ठंड का प्रकोप बढ़ चुका है। इसके विपरीत बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवात के प्रभाव से बंगाल के कई जिलों में तापमान काफी बढ़ गया। असमय बारिश भी हुई लेकिन जैसे ही कम दबाव वाले बादल नहीं हटे तो मौसम में बदलाव देखा जाने लगा। पारा अचानक गिरने लगा। शनिवार के बाद रविवार भी इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोलकाता में तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया।

तापमान गिरने के आसार

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रह सकता है। वहीं शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री कम है। रविवार को पारा एक डिग्री कम हो गया है। सोमवार को कोलकाता में आसमान साफ और बादल रहित रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News