Behala व Joka में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है !

Behala व Joka में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है !
Published on: 

माझेरहाट मेट्रो के कार्य ने पकड़ी तेज गति, कार्य अंतिम चरण में
कोलकाता : जोका-एस्पेनेड कॉरिडोर (पर्पल लाइन) के माझेरहाट मेट्रो का कार्य जोरों पर है। स्टेशन में कॉन्क्रीट का सारा काम अपने अंतिम चरण में है। प्लेटफॉर्म व छत बनाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर चलायमान सीढ़ियां लगाने का कार्य भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर ग्रैफाइट की फ्लोरिंग की जा रही है। इसी के साथ पेंटिंग, फव्वारे व बाहरी पेंटिंग का भी कार्य किया जा रहा है। वहीं माझेरहाट स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर 8 चलायमान सीढ़ियां और 8 लिफ्ट उपलब्ध कराई जाएंगी। इनके अलावा यहां 8 सामान्य सीढ़ियां भी होंगी। वहीं माझेरहाट स्टेशन पर 8 टिकट काउंटर, बैठने की बेंच, प्राथमिक चिकित्सा कक्ष के साथ 180 मीटर लंबे दो विशाल प्लेटफार्म होंगे। इनके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए एक शौचालय महिलाओं के लिए, एक शौचालय पुरुषों के लिए और एक शौचालय दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध रहेगा। अन्य सुविधाओं के अलावा, यात्रियों के उपयोग के लिए वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, आपातकालीन प्रकाश सुविधा, नेत्रहीनों के लिए स्पर्शनीय फर्श संकेतक समेत अन्य सुविधाएं होंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in