मेरी कोशिश रहती है कि लोगों की परेशानी का समाधान कर संकू : अरूप

मेरी कोशिश रहती है कि लोगों की परेशानी का समाधान कर संकू : अरूप
Published on

हावड़ा मध्य से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक-मंत्री अरूप राय से खास बात

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा मध्य से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक-मंत्री अरूप राय एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहने वाले अरूप राय 2011 से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और लोगों के बीच लगातार मौजूदगी ही उनकी पहचान रही है। साल 1956 में जन्में अरूप राय पेशे से वकील है। अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से उनके रिश्ते को लेकर वे कहते हैं कि उनका असली मुकाबला किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान से है। उन्होंने सन्मार्ग से कहा कि “मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि लोगों की परेशानी को जल्द से जल्द दूर कर सकूं,” उन्होंने बातचीत में कहा। यही वजह है कि इलाके के लोग उन्हें दोबारा अपने बीच देखना चाहते हैं। अरूप राय की खासियत उनका सर्वसमावेशी दृष्टिकोण है। हावड़ा को वे मिनी इंडिया बताते हैं, जहां यूपी, बिहार, मारवाड़ी, गुजराती, जैन समेत विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। सभी के साथ उनके मधुर संबंध हैं। कोई भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम हो, वे आमंत्रण मिलने पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। छठ पूजा को लेकर भी उनकी गहरी आस्था और सम्मान झलकता है। वे बताते हैं कि उनके क्षेत्र में यह पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दिन वे स्वयं शाकाहारी रहते हैं और उनकी बहन यूपी से उनके लिए ठेकुआ भेजती हैं। अरूप राय का मानना है कि वही जनप्रतिनिधि सही है, जो लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in