हावड़ा में होली का हुड़दंग: शालीमार गेट नंबर 5 पर हिंसा, एक घायल ट्रक ड्राइवर से विवाद के बाद बेकाबू भीड़, इलाके में तनाव

हावड़ा में होली का हुड़दंग: शालीमार गेट नंबर 5 पर हिंसा, एक घायल

ट्रक ड्राइवर से विवाद के बाद बेकाबू भीड़, इलाके में तनाव
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : होली के दिन शालीमार स्टेशन के गेट नंबर 5 के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। घटना में कई ट्रकों में तोड़फोड़ की गई और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही Howrah City Police और बी गार्डन थाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली के दिन कुछ लोग सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने कथित तौर पर बिना ध्यान दिए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे वहां बैठे एक व्यक्ति के हाथ में चोट लग गई। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चालक के साथ मारपीट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि चालक ट्रक लेकर वहां से निकलने लगा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। गुस्साए लोगों ने आसपास खड़े अन्य ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ वाहनों के शीशे तोड़े गए और उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। घटना के दौरान कुछ लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए हावड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर ट्रक खड़े थे, वहां आधिकारिक पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। उस समय इलाके में बच्चे खेल रहे थे और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चालक ने ट्रक से कुछ लोगों को पीछे धकेलने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ भड़क उठी। दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि होली के दिन शांति भंग करने की कोशिश की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में कर लिया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in