Howrah : बच्चे का जन्म हुआ ऐसा कि …

Howrah : बच्चे का जन्म हुआ ऐसा कि …
Published on: 

स्वास्थ्य केंद्र ने परिजन को बताया कि बच्चे की मौत हो गयीहावड़ा : हावड़ा में बिजली का न्यूनतम इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के कारण अंधेरे में इमरजेंसी लाइट में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद से बच्चे का कोई पता नहीं है। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना सांकराइल ब्लॉक की है। महिला के रिश्तेदार ने बिजली आउटेज, स्वास्थ्य केंद्र में न्यूनतम बुनियादी ढांचे की कमी की शिकायत, आपात स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर या इनवर्टर नहीं रखने का आरोप लगाया। इस घटना की जिम्मेदारी जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने ली है।

बिजली हुई गुल तो…

भीषण गर्मी के कारण बिजली गुल होने की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर रोजाना सैकड़ाें लोग अपना इलाज कराने पहुंचते हैं। प्रसूता के पति शहीदुल लश्कर ने बताया कि गत गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी को गर्भावस्था में यहां भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे से बिजली नहीं थी।

जनरेटर या कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं

वह दोपहर में जब पत्नी को कहीं और भर्ती कराने के लिए पहुंचा तो उसे बताया गया कि रात में अंधेरे में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया था परंतु उसकी मौत हो गयी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की कि यहां पर जनरेटर या कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News