हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ा, लक्खीसराय स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन

देशभर में वंदे भारत ट्रेन को निशाना जाता रहा है ( फाइल फोटो )
देशभर में वंदे भारत ट्रेन को निशाना जाता रहा है ( फाइल फोटो )
Published on


मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेल ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 22347/22348 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बिहार के लक्खीसराय स्टेशन (LKR) पर नया स्टॉपेज देने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय से अब इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हावड़ा और पटना के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू से ही काफी लोकप्रिय रही है। इस ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच यात्रा तेज और सुविधाजनक हुई है। अब लक्खीसराय में ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। साथ ही इलाके के व्यापार और संपर्क व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन दोनों दिशाओं में लक्खीसराय स्टेशन पर रुकेगी। हालांकि विस्तृत समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी, लेकिन जानकारी के मुताबिक ट्रेन यहां केवल 2 मिनट के लिए ठहरेगी। लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधि और यात्री संगठन इस स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव की मांग कर रहे थे, जिसे अब रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

अब हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा, दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, लक्खीसराय (नया स्टॉपेज), मोकामा और पटना स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे जल्द ही टिकट बुकिंग सिस्टम में भी लक्षीसराय स्टेशन का नाम जोड़ देगा। इससे लक्षीसराय के यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशन से ही सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in