Howrah News : दिवाली से भी अधिक दीये बनाये जा रहे हैं 22 जनवरी के लिये

Howrah News : दिवाली से भी अधिक दीये बनाये जा रहे हैं 22 जनवरी के लिये
Published on
  • मेघा शर्मा

हावड़ा : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराज रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। इस महोत्सव को लोग अपने ही अंदाज में मनाने जा रहे हैं। कई कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किए जाएंगे, वहीं घरों में दीपक जलाने और दिवाली मनाने के आह्वान के साथ ही लोगों ने दीपक बनाने के ऑर्डर दिए हैं। इसके साथ ही कुम्भकार भी पहले से ही तैयारियां कर रहे हैं और दीपक बना रहे हैं। हावड़ा के पिलखाना में स्थित कपूरगली अर्थात भाड़पट्टी में जीवन प्रजापति का कहना है कि उन्होंने काफी दिनों से दीये बनाने का कार्य शुरू कर दिया, लोगों की मांग के अनुरूप दीये बनाए जा रहे हैं। कुछ लोगों के दीये ऑर्डर पर भी बनाए जा रहे हैं। फिलहाल उनके पास और उनके सहयोगियों के पास हजारों दीयों को बनाने का ऑर्डर आ चुका है। वहीं पूजा प्रजापति ने कहा कि उन्होंने दीपावली पर 50 हजार दीपक बनाए थे, उतना तो नहीं लेकिन इस बार उन्हें हजारों दीपक बनाने का ऑर्डर आ गया है। रोजाना 2 से 3 हजार दीयों का ऑर्डर आ रहा है। हालांकि ऐसा बार-बार नहीं होता लेकिन दीपावली की अपेक्षा हमें अच्छे ऑर्डर मिले हैं। किसी को दुकानों में दीये जलाने हैं तो कोई ऑफिस में दीये जलायेगा। पूजा ने कहा कि पहली बार ऐसा अवसर आया है कि दीपक बनाए जा रहे हैं। कुछ दिनों से मौसम ठीक नहीं था परंतु दीये के थोक में तुरंत बनाने के ऑर्डर आ रहे हैं। इसलिए पूरे कपूरगली में लोग दीये ही बना रहे हैं। यहां का माहौल दीपावली के बाद थोड़ा शांत हो जाता था, परंतु अभी ऐसा नहीं है। वहीं इस बार हर जगह दीपक कई तरह से बनाए जा रहे हैं, परंतु हमारे पास दीपक बनाने के लिए उतनी अत्याधुनिक मशीनें नहीं हैं इसलिए हमलोग सामान्य दीये ही बना रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दीपावली की तरह ही इस बार ज्यादा दीपक जलाए जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in