देउलटी स्टेशन का नाम बदलने की मांग, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा प्रस्ताव

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के नाम पर स्टेशन का नामकरण करने की मांग
देउलटी स्टेशन का नाम बदलने की मांग, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा प्रस्ताव
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा जिले के देउलटी स्टेशन का नाम बदलकर कथाशिल्पी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के नाम पर रखने की मांग अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में मांगपत्र सौंपा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी के नेतृत्व में हिंदू महासभा की राज्य कमेटी के सदस्यों ने दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से देउलटी स्टेशन का नाम बदलकर साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के नाम पर रखने की मांग की गई है। डॉ. गोस्वामी के अनुसार, शरतचंद्र ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता को मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान के रूप में सामने रखा। उनके साहित्य में समाज के शोषित और पीड़ित लोगों की बात प्रमुखता से उठाई गई है। इसी कारण संगठन का मानना है कि स्टेशन का नाम उनके नाम पर किया जाना उनके साहित्यिक योगदान को सम्मान देने का एक माध्यम होगा। दरअसल स्टेशन से कुछ दूरी पर रूपनारायण नदी के किनारे स्थित जिस घर में शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने करीब 12 वर्ष बिताए थे, वह आज भी उनकी स्मृतियों को संजोए हुए है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in