निश्चिंदा में देर रात उपद्रव, तोड़फोड़ से दहशत

टोटो गाड़ी और कई घरों में तोड़फोड़ का आरोप, भाजपा नेता ने लगाया राजनीतिक संरक्षण का आरोप
निश्चिंदा में देर रात उपद्रव, तोड़फोड़ से दहशत
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : निश्चिंदा थाना क्षेत्र के लोकनाथ मंदिर के समीप इलाके में शनिवार देर रात कथित तौर पर एक समूह ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बदमाशों ने एक व्यक्ति की टोटो गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही आसपास के कई घरों को भी निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक कुछ लोग इलाके में पहुंचे और कथित तौर पर टोटो गाड़ी समेत आसपास के घरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने के बाद निश्चिंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। डोमजूड़ भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव अभिजीत धर ने घटना पर रोष जताते हुए आरोप लगाया कि हमले में शामिल लोगों में से कुछ पर पहले भी हिंसा के आरोप रहे हैं। उनका दावा है कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद उनके एक भाई के साथ भी मारपीट की गयी थी। अभिजीत धर के अनुसार, उस घटना के बाद उनके भाई को करीब छह महीने तक अस्पताल में कोमा में रहना पड़ा था। भाजपा नेतृत्व का आरोप है कि ताजा घटना के पीछे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बदमाशों का हाथ हो सकता है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in