अंकुरहाटी में भीषण सड़क हादसा, किशोर की मौत

सड़क हादसा
सड़क हादसा
Published on

एक गंभीर रूप से घायल

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : शुक्रवार सुबह हावड़ा के अंकुरहाटी इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नाबालिग लड़के बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बड़ा वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे। घटनास्थल पर ही एक किशोर की मौ हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अनुसार मृतक का नाम सरवर नस्कर ( 13 वर्ष) है। वह 9वीं कक्षा का छात्र था। उसका घर डोमजुड़ थाना क्षेत्र के कोरला में बताया गया है। घायल किशोर का नाम शेख एमडी कायेब (15) है। वह 10वीं कक्षा का छात्र है और उसका घर पांचला के हाकोलाय में है। दोनों आपस में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर गुरुवार रात को भी एक दुर्घटना हुई थी। बार-बार एक ही जगह हादसे होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की निगरानी और यातायात नियंत्रण की कमी के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और जानें जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in