लगातार बारिश से महानगर हुआ पानी- पानी

लगातार बारिश से महानगर हुआ पानी- पानी
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में लगातार हो रही बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। सप्ताह के पहले दिन सुबह से ही महानगर में काले बादल छाए रहे। सुबह से ही कोलकाता के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई। हालांकि इस दौरान कहीं जलजमाव की समस्या देखने को नहीं मिली। केएमसी सूत्रों के अनुसार इस दौरान सोमवार को सबसे अधिक बारिश बेहला इलाके में, करीब 69 मिली मीटर बारिश हुई। जलजमाव के कारण किसी बी तरह की परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए केएमसी के जल निकासी विभाग के कर्मचारी महानगर के विभिन्न इलाकों में तैनात थे।
किस इलाके में कितने हुई बारिश
मोमीनपुर 43 मिमी
जोधपुर पार्क 62 मिमी
चेतला 61 मिमी
मानिकतल्ला 14 मिमी
बेलगछिया 25 मिमीउल्टाडांगा 18 मिमी

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News