

सन्मार्ग संवाददाता हावड़ा : श्री श्याम के सेवक एवं श्याम को लाडली हावड़ा द्वारा निकाला गया भव्य सोवा यात्रा जिसमें दोनों संस्थाओं द्वारा 1001 निशान बाबा को चढ़ाया गया। सभी भक्त धूमधाम से नाचते गाते भजनों से रिझाते हुए घुसड़ी धाम पहुंचे विशेष आकर्षण में राधा कृष्ण की झांकी नृत्य नाटिका के साथ मंदिर प्रांगण पहुंची मौके पर बंगाल भाजपा के पूर्व सचिव उमेश राय स्थानीय पूर्व पार्षद गीता राय,उत्तर हावड़ा मंडल 2 के मंत्री रितेश खटेड़, नवरत्न दुगड़, डॉ अरिहंत सिंघी मौजूद थे। यात्रा को सफल बनाने में सुरेन्द्र, निखिलेश, कृष्णा अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पिंकी शर्मा, सर्द शर्मा, प्रिया सिंह, रजनी बोकाड़िया, शिल्पा अग्रवाल, रंजना बोथरा, संगीता वर्मा, बाकी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।