Majerhat Metro Station को लेकर आई खुशखबरी !

Majerhat Metro Station को लेकर आई खुशखबरी !
Published on: 

कोलकाता : जोका-एस्प्लेनेड कॉरिडोर (पर्पल लाइन) के माझेरहाट मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इस स्टेशन के कंक्रीट का काम लगभग पूरा हो चुका है। मेट्रो की ओर से बताया गया कि वर्तमान में स्टेशन और प्लेटफार्म की छत पर मचान बनाने का काम चल रहा है, साथ ही छत को पीवीसी शीट से ढकने का काम भी चल रहा है। कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म एरिया तक एस्केलेटर लगाने का काम भी जोरों पर चल रहा है। चित्र, पेंटिंग आदि से सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो गया है। फर्श को ग्रेनाइट से कवर किया जाएगा और यह काम भी पूरा होने वाला है। बताया गया कि एंट्री/एग्जिट प्वाइंट का काम भी चल रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई हैं। उम्मीद है कि ये सभी काम जल्द ही खत्म हो जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News