Gold, Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में बदलाव

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

नयी दिल्ली : मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये मजबूत होकर 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 300 रुपये की तेजी के साथ 77,000 रुपये प्रति किलो हो गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक पिछले बंद स्तर के मुकाबले 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.75 पर रहा। इससे सोने की कीमतों में तेजी को मदद मिली।

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी तेजी के साथ 24.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) आज मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा।

ऐसी संभावना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर में 0.25 की बढ़ोतरी कर सकता है। ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि मुद्रास्फीति में आ रही कमी को देखते हुए यह नीतिगत दर में आखिरी बढ़ोतरी हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News