चितपुर में युवती से छेड़खानी

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Hooliganism in Ashoknagar: Young woman dragged out of car and molested.
Published on

कोलकाता : उत्तर कोलकाता के चितपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, करीम बक्स रो निवासी 28 वर्षीय नेहा परवीन ने चितपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पड़ोस में रहने वाले 34 वर्षीय इजाज कुरैशी उर्फ मोटा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

प्राथमिकी के मुताबिक 25 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे युवती अपने घर के निकट स्थित एक दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान इजाज कुरैशी ने गलत नीयत से उसे छुआ और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अभियुक्त की हरकत का विरोध किया, तो उसने उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार अभियुक्त ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि अभियुक्त पूर्व में भी कई बार उसे परेशान और प्रताड़ित कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभियुक्त की तलाश की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in