Shotgun World Cup : गनीमत ने जीता रजत, दर्शना को कांस्य

Shotgun World Cup : गनीमत ने जीता रजत, दर्शना को कांस्य
Published on

अल्माती (कज़ाकिस्तान) : गनीमत सेखों और दर्शना राठौड़ ने शुक्रवार को महिला स्कीट प्रतियोगिता में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतकर शॉटगन निशानेबाजी विश्व कप में अपने अभियान का शानदार अंत किया।
भारत की 22 वर्षीय गनीमत खिताबी मुकाबले में 5 अंकों से आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम 10 निशाने चूकने के कारण वह कजाकिस्तान की आसेम ओरिनबे से 2-1 से हार गयीं। दूसरी ओर, 21 वर्षीय दर्शना ने 120 के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ क्वालीफाई करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वह साइप्रस, चेक गणराज्य और यूनान के निशानेबाजों को पछाड़ते हुए कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
दिल्ली में कांस्य पदक जीतने के बाद यह विश्व कप में गनीमत का दूसरा एकल पदक था। दर्शना के लिये अंतरराष्ट्रीय सर्किट में यह उनका पहला एकल पदक था। राष्ट्रीय चैंपियन माहेश्वरी चौहान ने 108 का स्कोर किया और 35 खिलाड़ियों की सूची में 26वें स्थान पर रहीं।पुरुषों की स्कीट में, मैराज अहमद खान और गुरजोत खंगुरा ने 119 अंक हासिल किये और 75 खिलाड़ियों की सूची में 17वें और 19वें स्थान पर रहे। अनंतजीत सिंह नरूका (118) 23वें स्थान पर रहे। भारत रजत और कांस्य पदक के साथ यूनान और कजाकिस्तान के बाद पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in