देश में आया जल प्रलय , घर-सड़क-पुल बाढ़ में बहे

देश में आया जल प्रलय , घर-सड़क-पुल बाढ़ में बहे
Published on

नई दिल्ली : दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं। मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। सीएम केजरीवाल ने कहा- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है। PM नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। PMO के मुताबिक, प्रशासन और NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।

लोगों पर कहर बरपा रही है बारिश

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों पर कहर बरपा रही है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन, बाढ़ की वजह से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सड़कों के टूट जाने की वजह से जगह-जगह लोग फंसे हुए हैं। ब्यास नदी का बढ़ता जल स्तर चिंता का कारण बना हुआ है। बारिश के विनाशकारी रूप को देखकर सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है।

20 से अधिक लोगों की गई जान

हिमाचल प्रदेश पिछले तीन दिनों से भारी बारिश से जूझ रहा है और बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 20 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश की नदियों में जलस्तर खतरनाक स्तर पर है और प्रकृति के कहर के बीच कई घर, इमारतें ढह गईं। राज्य की तस्वीरें और वीडियो पूरे देश में सदमे की लहर पैदा कर रहे हैं और सरकार निवासियों से घर के अंदर रहने की अपील कर रही है।

हर जगह अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

अधिकांश जिलों में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश (एचपी) यातायात, पर्यटक और रेलवे पुलिस ने ट्विटर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने ट्वीट कर कहा कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का बहुत अधिक जोखिम बना हुआ है। इसलिए आप अनावश्यक यात्रा से बचें। नदियों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें। कृपया स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

मंडी, सोलन में बादल फटा

सोलन और मंडी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। सोलन में बादल फटने से चेवा गांव में भूस्खलन हुआ, जबकि थुनाग में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in