महानगर व आसपास के क्षेत्रों के माध्यमिक स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन

महानगर व आसपास के क्षेत्रों के माध्यमिक स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता/हावड़ा : माध्यमिक परीक्षा 2026 के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। श्री जगदंबा हाई स्कूल में इस बार अंशु कुमार यादव 467 अंक के साथ पहले, राजा कुमार यादव 432 के साथ दूसरे पर कृष्णा चौहान 392 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहे। श्री जैन विद्यालय हावड़ा का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। श्री जैन विद्यालय, फॉर बॉयज़, हावड़ा में इस वर्ष कुल परीक्षार्थियों की संख्या 174 थी, जिनमें से 113 प्रथम श्रेणी से और बाकी सभी परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय में प्रथम स्थान देव साव (648), द्वितीय स्थान अंकुर रूपदा (644) और तृतीय स्थान उज्जन दत्ता (636) प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रिन्सिपल इंदु जोसफ चौधरी ने सभी छात्रों सहित शिक्षकों को बधाई और धन्यवाद दिया। श्री जैन विद्यालय फॉर गर्ल्स, हावड़ा का इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा है। इस वर्ष परीक्षार्थियों की कुल संख्या 187 थीं, जिनमें से 87 प्रथम श्रेणी से और 100 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं। विद्यालय में प्रथम स्थान सपना कुमारी (653), द्वितीय स्थान सृष्टि कुमारी (644) और सौम्यश्री चक्रवर्ती (620) प्राप्त की हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मौसमी घोषाल ने अपने सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बधाई और धन्यवाद दिया। सलकिया श्री सत्यनारायण माधव मिश्रा विद्यालय में पहले नंबर पर आदर्श सिंह 494 अंक के साथ हिंदी में 90 अंक भी पाये हैं। वहीं सचिन कुमार सिंह 399 अंक के साथ दूसरे एवं ऋतिक कुमार साव 350 के साथ तीसरे नंबर पर रहा। यह जानकारी एचओआई डॉ. रविकांत उपाध्याय ने दी। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय (बॉयज हायर सेकेंडरी) माध्यमिक परीक्षा में राघव कुमार अग्रवाल 83%, आयुष कुमार साव 67 एवं अफहाम साजिद ने 65% अंक प्राप्त किया। विद्यालय का रिजल्ट 100% हुआ। राघव कुमार अग्रवाल ने हिंदी और अंग्रेजी में 90 अंक प्राप्त किया, हेमंत प्रसाद सिंह ने इतिहास में 91 अंक प्राप्त किए। श्री हनुमान जुट मिल हिंदी हाई स्कूल के टीआईसी अरूण कुमार राय ने बताया कि अभिषेक कुमार ठाकुर 518, अनुज सिंह 449, मनजीत कुमार 443, विवेक साव 437 एवं आदित्य पाठी 403 अंक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्री जैन विद्यालय कोलकाता की ओर से प्रिंसिपल एस. के. पांडेय ने बताया कि 637 अंक के साथ परमेश्वर लाल पारिक पहले, 634 अंक के साथ आयुष साव दूसरे एवं आशुतोष साव 630 के साथ तीसरे अंक में रहे। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सलकिया विक्रम विद्यालय मेन के शिक्षक प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्राओं में 565 अंक के साथ रानी कुमार झा पहले, 540 अंक के साथ अंजली कुमारी दूसरे नंबर पर रही। इधर छात्रों में 558 अंक के साथ रीतेश कुमार वर्मा, 556 के साथ आकाश मंडल एवं 542 के साथ दीपक शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय का रिजल्ट इस बार शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू सत्पति के अनुसार मुनमुन साव 631 के साथ पहले, कामिनी कुमार शॉ 610 अंक के साथ दूसरे एवं प्रतिक्षा यादव 560 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही। खन्ना हाई स्कूल की प्रधानाचार्य आर. डी. शर्मा के अनुसार परीक्षा में कुल 186 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 180 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। इस प्रकार विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97% रहा। प्रथम स्थान पर अमित सिंह रहे, जिन्होंने 572 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर शुभम कुमार सिंह रहे, जिन्होंने 565 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर प्रेम प्रसाद रहे, जिन्होंने 529 अंक प्राप्त किए। साल्किया श्री मिश्रा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल में सभी छात्र और छात्राएं उत्तीर्ण हुए। किशन जायसवाल ने प्रथम स्थान राकेश यादव ने द्वितीय तथा श्रेयांश जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया हैं। टांटिया हाई स्कूल के कुल 174 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। कुल 174 छात्रों में 73 प्रथम, 46 द्वितीय, 55 तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कुल छात्रों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः नवीन चावला 87%, शेख रसाद रहमान 81%, शिवम राय 80% हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल तिवारी और मंत्री कैलाश चंद शर्मा ने छात्रों एवं उनके अभिभावाकों को बधाई दी।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in