समुद्र किनारे मनाएं पूजा की छुट्टियां, दीघा के लिए पूर्व रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

kolkata, emu, train
Published on

कोलकाता : दुर्गापूजा समेत त्योहारी मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेंगी। इनमें दीघा के लिए भी विशेष ट्रेन शामिल है, जिससे पूजा की छुट्टियों में समुद्र किनारे घूमने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व रेलवे के अनुसार, हावड़ा, सियालदह और आसनसोल से रक्सौल, पटना, सीतामढ़ी, गोरखपुर, मधुबनी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें—

हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-पटना और सियालदह-सीतामढ़ी के बीच 7 जोड़ी ट्रेनें।

सियालदह-गोरखपुर रूट पर 14 ट्रेनें।

कोलकाता-मधुबनी, आसनसोल-पटना और गोरखपुर रूट पर 7-7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।

मालदा टाउन-दीघा रूट पर 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।

रेलवे के मुताबिक, हावड़ा और सियालदह के अलावा अधिकांश स्पेशल ट्रेनें बर्दवान, बीरभूम समेत कई स्टेशनों पर भी रुकेंगी, ताकि छोटे शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी इनका लाभ मिल सके।

फिलहाल इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है। रेलवे के अनुसार, जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in