

कोलकाता : 'भारत की सिल्क सिटी' के रूप में प्रसिद्ध एवं बिहार के एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र भागलपुर की गुजरात के प्रमुख औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र अहमदाबाद से रेल कनेक्टिविटी अब और बेहतर होगी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तथा देश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के बीच संपर्क को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेलवे ने 09447/09448 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) को नियमित करते हुए 19423/19424 अहमदाबाद–भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
19423 अहमदाबाद–भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह सेवा 26.08.2026 से प्रभावी होगी और तीसरे दिन 06:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 19424 भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह सेवा 28.08.2026 से प्रभावी होगी और तीसरे दिन 05:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में मार्ग में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत अभयपुर, जमालपुर एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा।
19424 भागलपुर–अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए टिकट बुकिंग की तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।